{"_id":"39aa8954cfbf7b21dbf84ed4a8e0b77f","slug":"encounter-between-army-and-terrorist-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
Updated Fri, 27 Nov 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मनिगाह इलाके में शुक्रवार को एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वहीं इलाके में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। कुपवाड़ा के एसएसपी एजाज भट ने बताया कि सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 4 और 9 पैरा के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया था।
विज्ञापन
जवानों ने दिया मूंहतोड़ जवाब
इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हाजी नाका क्षेत्र के चोर नाड़ में आतंकियों ने सुरक्षा बलों की सर्च टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।
जिसका जवानों में मुंहतोड़ जवाब दिया। एसएसपी भट के मुताबिक आतंकी ऊपरी जंगल क्षेत्र में गुज्जर बक्करवालों द्वारा बनाए गए गुज्जर धोकों में छिपे हुए हैं और लगातार उनकी ओर से गोलीबारी की जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि आपरेशन के लिए अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया है। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों द्वारा मनिगाह इलाके में पिछले करीब दो हफ्तों से सर्च आपरेशन जारी है। इसी इलाके में आतंकियों से लोहा लेते हुए कर्नल संतोष महादिक शहीद हो गए थे।