फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between army and millitants at Handwara

कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़, अब तक एक को किया गया ढेर

Tue, 22 Aug 2017 10:18 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 22 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Encounter between army and millitants at Handwara
Indian Army

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। फिलहाल मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि मारा गया आतंकी विदेशी है। कुछ और आतंकियों के घिरे होने की खबर है। फिलहाल इलाके में आपरेशन जारी है। 

विज्ञापन


हंदवाड़ा के हपरुदा जंगल क्षेत्र के होंगनिकोट इलाके में 2-3 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेरेबंदी की। इस दौरान तलाशी अभियान भी शुरू किया गया। घेराबंदी सख्त होता देख इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी मोर्चा खोलते हुए जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


इस दौरान मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार इलाके में घेराबंदी तथा तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। ज्ञात हो कि उत्तरी कश्मीर में विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। एलओसी से इलाका सटा होने के कारण यहां इनकी मौजूदगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed