फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter between army and militant in bandipora

कश्मीर: बारामुला और बांदीपोरा में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Fri, 25 Nov 2016 10:55 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 25 Nov 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
encounter between army and militant in bandipora
कश्मीर में मुठभेड़ - फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी के बारामुला और बांदीपोरा जिले में शुक्रवार सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया जबकि आतंकियों से लोहा लेते हुए एक जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया, जबकि इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना का 13 राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया। इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारामुला में आतंकी ने किया सरेंडर

encounter between army and militant in bandipora
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
वहीं दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सोपोर इलाके में 22 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी।

सेना के जवान आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस दौरान लश्कर के एक आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर भी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक एक से दो आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं। आतंकी फरार न हो सके इसके लिए इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed