फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter at Reban area of Shopian. Police and Army on the job. 

Jammu kashmir News : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दहशतगर्द बच निकले

Tue, 12 Jul 2022 05:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

शोपियां में सोमवार की रात रेबन इलाके में आतंकियों के साथ एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। किसी तरह आतंकी भागने निकले। सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
Encounter at Reban area of Shopian. Police and Army on the job. 
शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार की रात रेबन इलाके में आतंकियों के साथ एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में 2 से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका बताई गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया, लेकिन किसी तरह आतंकी भागने निकले। सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण कश्मीर को पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सोमवार को ही सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कैसर कोका समेत दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। दूसरे आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। आतंकियों से एक बरामद हथियारों में एक एम 4 कार्बाइन भी शामिल है जिसका उपयोग अमेरिकी सुरक्षाबल करते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि अवंतिपोरा के वांडकपोरा में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक खेत में उसे कुछ संदिग्ध नजर आए। इसबीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। जिसमें एक एम 4 राइफस, पिस्तौल, कारतूस व अन्य सामान शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों आतंकी सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई आतंकी वारदातों में शामिल थे। कोका पुलवामा व शोपियां इलाके में सक्रिय था। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। घटनास्थल की पूरी तरह सफाई होने तक किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस दोनों आतंकियों के अपराधों का रिकॉर्ड तलाश करने में जुटी है। 

इस साल अब तक 74 मुठभेड़ में 125 आतंकी मारे
श्रीनगर। पुलिस के अनुसार, कश्मीर घाटी में इस साल जनवरी से अब तक यह 74वीं मुठभेड़ थी। इसमें सुरक्षाबलों ने 125 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें 33 पाकिस्तानी हैं। ब्यूरो


पहले भी घाटी में आतंकियों से मिली हैं एम 4 कार्बाइन
कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कैसर कोक के पास से बरामद एम-4 कार्बाइन का इस्तेमाल अमेरिकी सुरक्षाबल करते हैं। घाटी में इससे पहले भी मुठभेड़ में आतंकियों के पास से कई  एम-4 कार्बाइन राइफलें मिल चुकी है। इसे पाकिस्तान से आतंकियों के लिए भेजा जाता है। इसका कारण ये है कि आतंकियों को इस हथियार को चलाने की अच्छी ट्रेनिंग हासिल होती है। बीते साल कुलगाम में हुई मुठभेड़ में मारे गए इमरान भाई नामक पाकिस्तानी जैश के आतंकी से दो हथियार बरामद हुए थे जिनमें से एक एम-4 राइफल थी।

एम-4 कार्बाइन की ये है खासियत

  • वजन में काफी हल्की होती है अमेरिकन एम-4 कार्बाइन
  • इसकी बड़ी खासियत है कस्टमाइज़ेशन। इसमें कई सारी चीजें जोड़ी जा सकती हैं
  • दूर तक देखने के लिए इसमें टेलीस्कोप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
  • इसकी मारक क्षमता करीब 600 मीटर होती है
  • साथ ही यह 950 गोलियां लगातार दाग सकती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed