{"_id":"b4a929ddc131bf82c0d1165f5f3a6924","slug":"employees-will-leave-today-with-evm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ईवीएम के साथ रवाना होंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ईवीएम के साथ रवाना होंगे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Dec 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
20 दिसंबर को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव को लेकर यात्री वाहनों की बुकिंग के लिए प्रशासन को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार को प्रशासन सभी पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों को ईवीएम के साथ रवाना करेगा और इसके लिए वाहनों का इंतजाम करने का काम दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन
छठे चरण के मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को ईवीएम के साथ टीमें रवाना की जाएंगी। कड़ी सुरक्षा के बीच बीएलओ इन ईवीएम को लेकर रवाना होंगे। इन टीमों के मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्रशासन की तरफ से वाहन की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
इन्हीं वाहनों में शनिवार को मतदान होने के बाद ईवीएम को जम्मू शहर पहुंचाया गया। वीरवार को प्रशासन की तरफ से वाहनों को इकट्ठा करने का काम शुरू कर दिया गया। इस काम में परिवहन विभाग भी पूरी मदद कर रहा है। इन वाहनों को एक स्थान पर इकट्ठा करके शुक्रवार को कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन