{"_id":"62282ce643177f45f748edd3","slug":"employees-posted-in-ladakh-will-not-be-included-in-the-seniority-and-promotion-list-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश जारी: लद्दाख में तैनात कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर की वरिष्ठता और पदोन्नति सूची में नहीं किया जाएगा शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश जारी: लद्दाख में तैनात कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर की वरिष्ठता और पदोन्नति सूची में नहीं किया जाएगा शामिल
Wed, 09 Mar 2022 09:58 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:58 AM IST
सार
सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी कर कहा है कि नवंबर 2021 के मध्य जारी हुए सरकारी आदेश के तहत दोनों प्रदेशों में कर्मचारियों के बटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। ऐसे में प्रशासनिक विभाग के समक्ष लद्दाख में तैनात कर्मचारियाें की वरिष्ठता सूची व पदोन्नति को लेकर सवाल आया था।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में नियुक्त किए गए कर्मचारियों को अब जम्मू-कश्मीर में पदोन्नति के लिए बनने वाली वरिष्ठता और योग्यता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के बटवारे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामान्य प्रशासनिक विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि ऐसे कर्मचारियों का जम्मू-कश्मीर में पदोन्नति का आधार नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि यह व्यवस्था संयुक्त कैडर के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी। 21 दिसंबर 2021 को एसओ 428 जारी कर जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा, जम्मू-कश्मीर पुलिस (गजटेड) सेवा और जम्मू-कश्मीर वन (गजटेड) सेवा को संयुक्त सेवा/कैडर घोषित किया गया था। दोनों प्रदेशों में फीडर कैडर को लेकर अंतिम निर्णय तक यह कैडर संयुक्त बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी कर कहा है कि नवंबर 2021 के मध्य जारी हुए सरकारी आदेश के तहत दोनों प्रदेशों में कर्मचारियों के बटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। ऐसे में प्रशासनिक विभाग के समक्ष लद्दाख में तैनात कर्मचारियाें की वरिष्ठता सूची व पदोन्नति को लेकर सवाल आया था।
विज्ञापन
इस मामले को जांच परखने के बाद स्पष्ट किया जाता है कि जो पद जम्मू-कश्मीर में हैं, उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया में लद्दाख के पदों को शामिल नहीं किया जाएगा। एसओ 428 के तहत जिन सेवाओं को संयुक्त कैडर घोषित किया गया था, उन कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी कर्मचारियों पर यह नई व्यवस्था लागू होगी।
डोडा, बारामुला में उपजिला चुनाव अधिकारी नियुक्त
जम्मू। जिला डोडा और बारामुला में अधिकारियों को उपजिला चुनाव अधिकारी का कार्यभार दिया गया है। इसमें सहायक आयुक्त पंचायत बारामुला गुलजार अहमद को उप जिला चुनाव अधिकारी बारामुला और सहायक आयुक्त पंचायत डोडा मोहम्मद अशफाक को उपजिला चुनाव अधिकारी डोडा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।