फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Emphasis on creating a portal of special cell for women

Jammu News: महिलाओं के लिए विशेष सेल का पोर्टल बनाने पर जोर

विज्ञापन
Emphasis on creating a portal of special cell for women
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। महिलाओं के लिए विशेष सेल का एक पोर्टल बनाने की आवश्यकता है, जहां मामले से संबंधित जानकारी पुलिस और समाज कल्याण विभाग के लिए उपलब्ध होगी। इसमें निगरानी की जा सकेगी। यह बात राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उद्योग भवन में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा समर्थित और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) मुंबई द्वारा आयोजित चौथी निगरानी समिति की बैठक में कही। विशेष सेल पोर्टल बनाने की आवश्यकता पर सदस्यों ने भी सुझाव दिया। इसमें समिति का गठन, हिंसा मुक्त घर, एक महिला का अधिकार पर भी चर्चा हुई।
पहली जून 2023 से 31 जनवरी 2024 तक दोनों केंद्र शासित प्रदेशों की महिलाओं के लिए विशेष कक्षों की कार्य प्रगति पर टीआईएसएस के समन्वयक बलवंत सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने इन विशेष कक्षों के प्रभावी कामकाज के लिए जमीनी स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। रेखा शर्मा ने विशेष प्रकोष्ठों के कामकाज की सराहना की और सभी हितधारकों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

समिति के सदस्य एडीजीपी, जम्मू ने महिलाओं के लिए विशेष सेल का एक पोर्टल बनाने की आवश्यकता का सुझाव दिया, जहां मामले से संबंधित जानकारी पुलिस और समाज कल्याण विभाग के लिए उपलब्ध हो ताकि करीबी निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed