फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Emphasis laid on construction of affordable housing infrastructure

Jammu News: किफायती आवासीय ढांचे के निर्माण पर दिया जोर

Fri, 02 Aug 2024 06:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 02 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on construction of affordable housing infrastructure
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने श्रीनगर और जम्मू के लिए स्थापित विकास प्राधिकरणों द्वारा किए गए विकास कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए आवास और शहरी विकास विभाग (एचएंडयूडीडी) की एक बैठक की।
मुख्य सचिव ने इस अवसर पर श्रीनगर और जम्मू के शहरों में इन प्राधिकरणों द्वारा किए गए विकास परियोजनाओं का व्यापक अवलोकन किया। पाइपलाइन में चल रही आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं का संज्ञान लिया। उन्होंने विभिन्न चल रही परियोजनाओं में हासिल की गई प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। डुल्लू ने संबंधितों को समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किफायती आवासीय बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राजस्व पैदा करने वाली संपत्तियां बनाने की भी सलाह दी जो लंबे समय तक विश्वसनीय हों। इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित नगर निगमों के साथ मिलकर अपनी प्रवर्तन गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने दोनों शहरों और यूटी के अन्य यूएलबी के मास्टर प्लान की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त सचिव, एचएंडयूडीडी के अलावा एसडीए/जेडीए के उपाध्यक्ष; एलसीएमए के वीसी; आवास बोर्ड के एमडी; शहरी स्थानीय निकाय, कश्मीर/जम्मू के निदेशक और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed