{"_id":"d3e85c4f3bba158c52d123b081f0a0eb","slug":"eleven-hour-electricity-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह घंटे तक गुल रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह घंटे तक गुल रही बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को 11 घंटों से भी अधिक समय तक बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान होते रहे। लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री सभी क्षेत्रों में नियमित बिजली देने की बात कर रहे हैं, वहीं पिछले एक डेढ़ सप्ताह से हर दिन बिजली आंख मिचौली कर रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में स्थानीय मोहम्मद वसीम, मुश्ताक हुसैन, सुरेन्द्र सिंह, राजेश कुमार का कहना है कि बिजली दिनभर गुल रहने के चलते उनका काम प्रभावित रहा। विभाग के कार्यालय में फोन करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला कि बिजली कब आएगी।
विज्ञापन