{"_id":"e5bac86d58ea87e20757314761bc3cb9","slug":"electricity-workers-protest-against-privatisation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों ने की पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों ने की पुलिस से धक्का-मुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 10 Feb 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में उतरे मुलाजिमों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हुई। मुलाजिम मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने साफ किया कि अगर पंद्रह दिन के भीतर संबंधित कैबिनेट आर्डर 2012 को वापस नहीं लिया गया तो राज्य में व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच रैली निकाल रहे कर्मचारियों को पुलिस ने सड़क पर आने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शन पर उतरे कर्मियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। विभाग की आठ यूनियनों के कर्मचारियों ने जेके पीडीडी इंप्लाइज फोरम के बैनर तले सुबह प्रदर्शनी मैदान के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य को दांव पर लगाकर बिजली विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। पूर्व सरकार की ओर से जारी किए गए वाइट पेपर में कर्मियों के स्टेट्स का कोई ब्योरा नहीं है। हजारों मुलाजिमों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
बिजली विभाग में निजी कंपनियों के प्रबंधन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अफसर ढांचे को मजबूत बनाने में असफल रहे हैं। पुराने ढांचे को अपग्रेड करने के लिए कुछ खास नहीं किया गया। छोटे मुलाजिमों पर दबाव बनाया जा रहा है।
ऐसी नीतियां अपनाकर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। जम्मू संभाग के कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वाह करके विभाग को रिकार्ड राजस्व जुटाकर दिया है। उन्होंने मांग की कि कंपनियों की ओर से चलाए जा रहे ट्रेनिंग प्रोग्राम को तत्काल प्रभाव से रोका गया।
कर्मचारियों को उनके हितों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर किया जा रहा है। विभागीय निजीकरण से कर्मचारियों का शोषण बढ़ेगा। बिजली विभाग को कारपोरेशन की तर्ज पर चलाने की दिशा में काम हो रहा है, लेकिन ऐसे बड़े फैसलों में कर्मचारियों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है।
इस बीच कर्मचारियों ने धरने के बाद जैसे ही रैली निकालने की कोशिश की तो भारी पुलिस बल ने उन्हें मुख्य सड़क पर जाने से रोक दिया। अगर कैबिनेट आर्डर को वापस नहीं लिया जाता तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
प्रदर्शन में पीसी शर्मा, संजीव बाली, दीपक टंडन, शक्ति गुप्ता, मनमोहन सिंह, जसवीर सिंह, रफीक अहमद, गुरमीत सिंह, विजय गुप्ता, हरदर्शन सिंह, पवन कुमार, बिश्न सिंह आदि शामिल रहे।