{"_id":"1b84a84fa62d88381b0b662aa2a061a5","slug":"electricity-will-creates-problem-in-coming-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूलाएगी बिजली जानिए कब और कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूलाएगी बिजली जानिए कब और कैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 23 Dec 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते शीतकालीन राजधानी में आने वाले दिनों में भारी भरकम बिजली कटौती होगी। बिजली विभाग की ओर से इस संदर्भ में परियोजना की निर्माण एजेंसी इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड के आग्रह पर बुधवार को पावर शट डाउन शेड्यूल शेड्यूल को मंजूरी प्रदान कर अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
26 दिसंबर को छन्नी हिम्मत सेक्टर वन ए, सेक्टर तीन, भल्ला कालोनी, पुलिस लाइंस कांप्लेक्स और आसपास के इलाकों में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन
इसी तरह ग्रीन बेल्ट एडी ब्लाक, ए सी ब्लाक, बी सी ब्लाक और इसके आसपास के इलाकों में भी 26 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी।
26 दिसंबर को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक ग्रेटर कैलाश, कालू चक, रतनू चक, परमंडल मोड़, जल्लो चक और इसके आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
27 दिसंबर को सुबह दस से सायं चार बजे तक गुज्जर नगर, खटिका तालाब, शहीदी चौक, रघुनाथ बाजार के हिस्से, गुरुद्वारा सुंदर सिंह रोड, डाक बंगला, हंस राज पार्क, कनक मंडी के हिस्से, लखदाता बाजार, राजिंद्र बाजार, पीएचई गुज्जर नगर, पीएचई बोरिया पंपिंग स्टेशन, पंजतीर्थी धोंथली, पक्की ढक्की, जुल्लाका मोहल्ला, कच्ची छावनी, टांगे वाली गली, कर्ण नगर, अंबफला, मोहल्ला उस्ताद, गुज्जर नगर, पीर मिट्ठा, जैन बाजार, सर्कुलर रोड और इसके आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन
27, 29, और 31 दिसंबर 2015 और दो, चार और छह जनवरी 2016 को प्रेम नगर, लोअर प्रेम नगर, कासिम नगर, क्रिश्चियन कालोनी, रघुनाथ बाजार के हिस्से, गुज्जर नगर, बावे वाली गली, रेजिडेंसी रोड, डेनिस गेट, तालाब खटिका, जोगी गेट और इसके आसपास के इलाकों में सुबह दस से सायं चार बजे तक बिजली गुल रहा करेगी।
वहीं 26 मीटर लंबे खंभे लगाने के कार्य के चलते लोगेट इंडस्ट्रीयल एरिया, सकता चक, पल्ली, नगरी, बरनोटी, जरमाल, जखबार, सैदपुर, बरवाल, बुद्धी, नंदन आदि इलाकों में 26 दिसंबगर को सुबह नौ से सायं पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
27 दिसंबर को कठुआ, हीरानगर, सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा, बिश्नाह, बिलावर, महानपुर और इसके आसपास के इलाकों में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बहरहाल बिजली ढांचे पर कार्य मौसम साफ रहने पर निर्भर करता है।