फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electricity was cut off for 11 hours due to a fault in the grid

Jammu News: ग्रिड में खराबी से 11 घंटे बंद रही बिजली, शीतली स्टोरेज टैंक रहा खाली, गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
Electricity was cut off for 11 hours due to a fault in the grid
जम्मू। वीरवार को आधी रात चली आंधी ने सलाल-ग्लेडनी ग्रिड का ढांचा अस्त-व्यस्त कर दिया। इसमें खराबी आ गई। इसके चलते बिजली आपूर्ति करने की व्यवस्था चरमरा गई। बिजली नहीं होने से शीतली स्टोरेज टैंक में पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। इसके कारण आधे से ज्यादा शहर में पानी की किल्लत रही है।
विज्ञापन

आंधी में बिश्नाह, आरएस पुरा, मीरां साहिब, मिश्रीवाला सहित कई जगह पेड़ और कहीं पर टहनियां बिजली के तारों पर गिर पड़ीं। इससे तार टूट गए। अकेले जम्मू शहर में 20 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल गए हैं। वीरवार की रात एक बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी जो शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब बहाल हुई है। इससे शहर में पानी का संकट गहरा गया।
विज्ञापन

आंधी के कारण बिजली निगम को सात से आठ करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। शहर के नानक नगर, त्रिकुटा नगर, नरवाल, मझीन, सिद्दड़ा, नगरोटा, मिश्रीवाला, अखनूर, बिश्नाह, आरएस पुरा, मीरां साहिब सहित कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जले हैं। यहां पर बिजली रात तीन बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक बाधित रही। दिन में बिजली कटौती के कारण कट लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के लिए 700 से फोन काल, पर 250 को ही मिले टैंकर
पानी न आने के कारण हालत यह रही कि लोगों को निजी टैंकर से पानी मंगवाना पड़ा। लोग पानी के लिए टैंकरों की बुकिंग करते रहे, मगर टैंकर नहीं पहुंचे। जलशक्ति विभाग में 700 से ज्यादा फोन काल पानी के लिए आए। इसमें 250 पर ही पानी की आपूर्ति हो पाई। पानी न होने के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैं। पानी की समस्या पुराने शहर के पंजतीर्थी, जैन बाजार, लखदाता बाजार, जुलाका मोहल्ला, पुरानी मंडी, जानीपुर, रेशमघर कालोनी, राजपुरा चुंगी, शक्ति नगर, तालाब तिल्लो, भगवती नगर, कासिम नगर, प्रेम नगर, सिड़को लेन सहित कई इलाकों में लोग परेशान रहे। पानी न आने का कारण जल शक्ति के अधिकारियों ने बिजली न होना बताया है। पानी के लिए लोग देर शाम तक परेशान रहे हैं।



यह है पानी की स्थिति
- रेशमघर काॅलोनी में तीन दिन से पानी नहीं आया। लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा।
- बख्शी नगर में सोमवार से लेकर शनिवार तक सिर्फ दो दिन पानी मिला। लोगों ने पंप हाउस में आक्रोश जताया।
- कालिका काॅलोनी, शेख नगर, गोरखा नगर में इस सप्ताह एक ही दिन पानी मिला। लोगों को पंप हाउस से वाहनों में पानी भरना पड़ा।
- छन्नी हिम्मत में सेक्टर तीन और चार में दो दिन से पानी नहीं आया।
- तालाब तिल्लो और आसपास इलाकों में पानी सिर्फ 15 मिनट मिल रहा
- भगवती नगर के कई इलाकों में पानी शनिवार को नहीं आया।


आधे से ज्यादा शहर में पेयजल किल्लत गहराई
रात को तूफान से बिजली गुल हो गई। शीतली पानी स्टोरेज प्लाट में तवी से पानी स्टोर नहीं हो पाया। इस कारण आधे से ज्यादा शहर में आपूर्ति नहीं हुई। दोपहर तक बिजली आने का इंतजार हुआ। दोपहर एक बजे से पानी स्टोर करने पर काम आरंभ हुआ। ओवरहेड टैंकों में भी बिजली न होने के कारण पानी लिफ्ट नहीं हुआ। इस कारण लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिला। हालत यह रही कि लोग पंप हाउस में आकर कर्मचारियों से पूछताछ करते रहे।


वीरवार मध्य रात्रि आए तूफान में बिजली ढांचे को क्षतिग्रस्त किया। 220 केवी सलाल ग्लेडनी के बंद होने से जम्मू में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुआ। हालत यह रही कि कुछ कुछ देर बाद कटौती करनी पड़ रही है। जिला जम्मू में आरएस पुरा इलाका भी अधिक प्रभावित हुआ। बीती देर रात से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। जम्मू जिले में 80 प्रतिशत तक बिजली ढांचा प्रभावित रहा। - केके गुप्ता, मुख्य अभियंता विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed