{"_id":"fdcfa13ab0f0b9dd917c7e79b30abd73","slug":"electricity-shortage-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड से हांफा बिजली ढांचा, कटौती बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड से हांफा बिजली ढांचा, कटौती बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Jun 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के सितम से बचने के लिए जमकर हो रहे बिजली प्रयोग से बिजली ढांचा ओवरलोड से हांफने से संभाग के ग्रीष्मकालीन जोन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली कटौती बढ़ गई है। ओवरलोड से ट्रांसफार्मर जलने में बढ़ोतरी होने से लोगों को कई दिन बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी में भारी बढ़ोतरी से ग्रीष्मकालीन जोन में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों के अलावा बिजली के कंडक्टरों, ग्रिडों पर ओवरलोड एकाएक बढ़ गया है। बिजली की मांग और उपलब्धता में भारी अंतर होने की वजह से बिजली विभाग ने बिजली कटौती को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री एवं रियासत के बिजली मंत्री डा. निर्मल सिंह के अनुसार रियासत में चालीस फीसदी बिजली की बर्बादी है। इस बर्बादी को रोकने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन बेहतर नतीजे आने में अभी समय लगेगा। उनका कहना है कि गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ढांचे पर ओवरलोड बढ़ा है और इससे बिजली कटौती भी बढ़ी है।
विज्ञापन
बिजली चोरी को रोकने और बिजली के उत्पादन में बढ़ोतरी की तरफ प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार कोशिश कर रही है और इस प्रयास के नतीजे आने वाले समय में देखने को मिलेंगे।