{"_id":"67f585afc83cbeedb102d64d","slug":"electricity-news-samba-news-c-289-1-sba1003-105769-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी बिजली की कटौती जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी बिजली की कटौती जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। सांबा जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। शहर के अधिकांश इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन अभी भी छह से आठ घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
लोगों का कहना है कि विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाते समय कहा था कि अब बिजली कटौती नहीं होगी लेकिन अघोषित बिजली कटौती जारी है। जिन इलाकों में मीटरिंग हो चुकी है, वहां भी बिजली कटौती जारी है। सांबा निवासी देविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली चोरी रोकने और राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन स्मार्ट मीटर का काम जोर शोरों से पूरा कर रहा है। बिजली बिल में पहले के मुकाबले दो से तीन गुना बढ़ोतरी की गई है लेकिन बिजली के बुनियादी ढांचे में सुधार और अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे।
चक मंगा निवासी कुलदीप कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने का सांबा में किसी ने विरोध नहीं किया। लोग स्वयं आगे आकर मीटर लगवा रहे हैं। सांबा के मुख्य वार्डों और मंडियों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं लेकिन लगभग छह से आठ घंटे की कटौती अभी भी जारी है। स्मार्ट मीटर लगवाने और भारी बिल भरने के बावजूद लोगों को अंधेरे और गर्मी में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
संगवाली मंडी निवासी पवनदेव ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगवाने और भारी बिल भरने के बाद उन्हें उम्मीद जगी थी कि अब बिजली कटौती नहीं होगी लेकिन सुविधाओं के मामले में स्थिति जस की तस है और लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। लोगों को अबाधित बिजली उपलब्ध करवाई जाए।
इस संबंध में बिजली विभाग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गुरबचन सिंह ने बताया कि पूरे सांबा जिले में लगभग 30-40 हजार स्मार्ट मीटर लगने हैं। इसका काम अभी चल रहा है। मीटरिंग पूरी होने में कुछ महीनों का समय लगेगा। जैसे ही व्यवस्था और प्रक्रिया पूरी होगी, बिजली आपूर्ति में भी सुधार होगा।