{"_id":"8e8f3d54786df2957deb5590d5cc50db","slug":"electricity-department-workers-protest-over-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर जाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर जाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 07 Aug 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन जारी नहीं किए जाने से गुस्साए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नारेबाजी की और विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन नहीं मिला तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। लाइनमैन एंड वर्कर यूनियन के प्रधान करतार चंद के नेतृत्व में सभी कर्मचारी पहले कार्यालय में जुटे।
विज्ञापन
यहां उन लोगों ने कहा कि बीते दिनों ईद पर भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। अब सामने राखी है। ठीक एक सप्ताह के बाद ही जन्माष्टमी भी है, लेकिन इसके बावजूद वेतन देने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस समस्या के बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यालय में बैठक करने के बाद सभी कर्मचारी मुख्य अभियंता के कार्यालय में पहुंचे और वहां वेतन जारी किये जाने को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद वे लोग अधिकारी से भी मिले और अपनी समस्या बताई। इस दौरान जनरल सेक्रेटरी गोविंद सिंह, चेयरमैन नरेंद्र सिंह, उपप्रधान पूर्ण सिंह, सब डिवीजन प्रधान प्रेम नाथ भी मौजूद थे।
विज्ञापन