फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electricity demand enhanced hundred megawatts in jammu

गर्मी ने दिखाए तेवर, बिजली की मांग सौ मेगावाट बढ़ी

Mon, 04 May 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 04 May 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
electricity demand enhanced hundred megawatts in jammu

गर्मी के तेवर दिखाने के साथ बिजली ढांचे पर ओवरलोड भी बढ़ गया है। रियासत के ग्रीष्मकालीन जोन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में गर्म मौसम में अब तक सौ मेगावाट बिजली की अतिरिक्त मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभाग के ग्रीष्मकालीन जोन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में करीब सौ मेगावाट बिजली की मांग बढ़ जाने से ढांचे पर ओवरलोड हो गया है। आने वाले दिनों में गर्मी ओर बढ़ने से बिजली की मांग ओर बढ़ेगी।
विज्ञापन


रियासत में मौजूदा समय में बिजली की मांग 2600 मेगावाट के भी पार पहुंच चुकी है जबकि उपलब्धता 1500 से 1600 मेगावाट के बीच ही है। करीब एक हजार मेगावाट के अंतर की वजह से आने वाले दिनों में अघोषित कटौती बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में बिना इलेक्ट्रानिक मीटर लगे इलाकों में रोजाना आठ घंटे की शेड्यूल कटौती हो रही है जबकि इलेक्ट्रानिक मीटर लगे इलाकों में शेड्यूल कटौती का तो कोई प्रावधान नहीं रखा गया है, लेकिन जरूरत के हिसाब से दो में दो से पांच घंटे तक कटौती हो रही है।


उपमुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री डा. निर्मल सिंह के अनुसार कोशिश की जा रही है कि लोगों को गर्मी में बिजली के लिए ज्यादा परेशान न होना पड़े। बिजली विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed