{"_id":"5363d03134a130d323970b2f62433d5c","slug":"electricity-cut-problem-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को अंधेरे में डूब जाता है उधमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को अंधेरे में डूब जाता है उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Thu, 28 Aug 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नगर परिषद की तरफ से लगाई गई आधी से भी ज्यादा हाई मास्ट लाइट पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हैं। हालात ये बन चुके हैं कि रात होने पर आधा से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब जाता है। हाई मास्ट लाइट की मरम्मत नहीं होने से रात को शहरवासियों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
रात के समय शहर को रोशन करने के लिए तीस से भी ज्यादा हाई मास्ट लाइट लगाई गई हैं, जो बरसात शुरू होने के साथ ही खराब होने लगी थी। वर्तमान समय में शहर के सुभाष नगर, सुभाष स्टेडियम, आदर्श कालोनी, शिवनगर, देविका, न्यू बस अड्डा, सैला तालाब और अन्य कई स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लाइट खराब पड़ी है। रात होते ही आधा शहर अंधेरे में डूबा हुआ नजर आता है।
विज्ञापन
लाइट खराब होने के कारण शहरवासियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है। अंधेरे के कारण चोरी की वारदातों की संभावना बनी रहती है। चोर हमेशा अंधेरे का फायदा उठाते हैं। कई बार लाइटों की मरम्मत की मांग को नगर परिषद के सीईओ के सामने रखा जा चुका है, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
नगर परिषद की तरफ से मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही सभी हाई मास्ट लाइट की मरम्मत कर राहत प्रदान की जाएगी।
केके चलोत्रा, सीईओ