फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electricity consuption increased

बिजली की रिकॉर्ड खपत, महकमा हलकान

Thu, 15 Jan 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Thu, 15 Jan 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
electricity consuption increased

अमूमन गरमी के मौसम में बिजली ढांचे की सांस फूलने लगती है, लेकिन इस बार सर्दी का सीजन नागवार गुजर रहा है।

विज्ञापन


बिजली विभाग के सामने बढ़ते ओवरलोड की चुनौती वर्तमान में इस कदर विकराल हो गई है कि इससे पूर्व इतना लोड कभी भी दर्ज नहीं किया गया।

हालात ऐसे हैं कि कठुआ शहर ही नहीं पूरे जिले का लोड बिजली तंत्र को हलकान किए हुए है। कायदे से बिजली की कटौती का शेड्यूल आठ घंटे होना चाहिए, जबकि पिछले कई दिनों से कटौती का पैमाना बढ़कर दोगुना हो गया है।

हाल यही रहा तो आने वाले दिनों में बिजली संकट इससे भी ज्यादा गहरा सकता है। बिजली विभाग के ट्रांसमिशन विंग के आंकड़ों के अनुसार कठुआ जिले में बिजली आपूर्ति करने की क्षमता 280 मेगावाट है।
विज्ञापन


शहर में बिजली की डिमांड 250 मेगावाट के आसपास है, जबकि इसकी तुलना में बिजली की आपूर्ति महज 160 मेगावाट ही की जा रही है।

हालत यह है कि भयंकर ठंड में अत्यधिक लोड की वजह से 160 मेगावाट का वितरण भी विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। कठुआ शहर में सामान्य तौर पर यहां का लोड पांच सौ एंपीयर के करीब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 के मई, जून और जुलाई महीने में लोड सबसे ज्यादा रहा, जो अधिकतम 850 एंपीयर तक रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के मौसम में घरेलू खपत के साथ सिंचाई के लिए खेतों में चलने वाले सैकड़ों पंप सेट भी अतिरिक्त लोड के लिए जिम्मेदार होते हैं।


चौंकाने वाली बात है कि सर्दी के मौसम की वजह से पिछले कुछ दिनों से शहर का लोड 950 अंपीयर तक के रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है।

बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अचानक ठंड बढ़ने की वजह से भी लोड में वृद्धि हुई है। विभाग को अघोषित कटौती कर काम चलाना पड़ रहा है। रियासत के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर से भी लगातार अतिरिक्त कटौती के निर्देश जारी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed