{"_id":"59e3aea54f1c1bc1678b5dd4","slug":"electricity-caused-due-to-repair-work-due-to-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः मरम्मत कार्य के चलते घंटों गुल रही बिजली ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः मरम्मत कार्य के चलते घंटों गुल रही बिजली ने किया परेशान
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रिड स्टेशन में रविवार को मरम्मत कार्य को लेकर बिजली विभाग ने सात घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रखी। जिस कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से बंद हुई बिजली दोपहर बाद करीब तीन बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
जबकि विभाग ने बिजली का कट आठ से एक बजे तक रखा था। बिजली के लंबे कट के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। रविवार को छुट्टी होने के कारण लोगों की छुट्टी भी बिजली बंद की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि विभाग को यदि बिजली बंद रखनी है तो कुछ घंटे ही रखे, लेकिन इतने लंबे कट लगाए जाने से काम भी प्रभावित हुए। सबसे ज्यादा काम बिजली की दुकान करने वाले दुुकानदारों को हुई। बिजली बंद रहने से उनका आधे से ज्यादा दिन खाली बैठने में ही चला गया, क्योंकि लंबे कट से दुकान में ग्राहक कम ही पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों की मोबाइल की बैटरी भी जबाव दे गई। इससे उन्हें मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हुई। लोगों का कहना था कि अब त्योहार का सीजन चल रहा है उस पर विभाग ने पहले से ही बिजली के लंबे लंबे कट लगाने शुरू कर दिए हैं।