{"_id":"6519d1e94e7d70aada0f36d6","slug":"electricity-bill-jammu-news-c-10-jam1006-213723-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 12 हजार उपभोक्ताओं को चार माह से नहीं मिले बिजली के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 12 हजार उपभोक्ताओं को चार माह से नहीं मिले बिजली के बिल
विज्ञापन
- एक साथ बिल अदा करना हो सकता है लोगों के लिए मुश्किल, पहले भी भारी भरकम बिल आने से लोग रहे हैं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में 12 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिल बीते तीन से चार माह से नहीं मिले हैं। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक साथ तीन माह का बिल आने से अदायगी में परेशानी आ सकती है। पहले गर्मी में ज्यादा बिल आने से उपभोक्ता परेशान हुए। अब बिल ही जारी नहीं हो रहे हैं। बिल न आने पर उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर भी काट रहे हैं। कार्पोरेशन से जल्द ही बिल जारी होने की बात कही जा रही है। गर्मी में लोगों को प्रति माह 10 से 15 हजार तक बिल भी भरना पड़ा है। ऐसे उपभोक्ता, जिन्होंने बिल नहीं भरा। उनकी बिजली काट दी गई थी। ऐसे में अब उपभोक्ता को प्रति माह बिल जारी किया जाए।
वहीं, बिजली कार्पोरेशन के अनुसार उपभोक्ताओं का रिकाॅर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके बाद उपभोक्ताओं के बिल जारी होंगे। बिल अब घर नहीं आएगा। ऑनलाइन ही बिल की अदायगी करनी होगी। प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह तक बिल जारी हो जाएंगे। इसके बाद बिलों का भुगतान किया जा सकता है।
बिलों की अदायगी हर माह होनी चाहिए। बिल न आने के कारण एक साथ भरने में परेशानी पेश आएगी। पहले हर माह बिल आते थे।
- सोहन लाल, कृष्णा नगर
चार माह से बिल नहीं मिला है। वह अपना व्यवसाय करते हैं। एक साथ ज्यादा बिल आने पर भरना मुश्किल होगा।
- तीर्थ राम, सुभाष नगर
बिल हर माह आने चाहिए। एक साथ बिल भरने से घरेलू बजट बिगड़ेगा। गर्मी में ज्यादा बिल आए। अब बिल ही नहीं आ रहे।
- पप्पू, रेशमघर कालोनी
कोट
उपभोक्ताओं को बिल ऑनलाइन जारी होंगे। प्रक्रिया चल रही है। जो यूनिट जल रही है, दर्ज हो रही है। उसी हिसाब से बिल जारी होंगे। 12 हजार के करीब उपभोक्ताओं को बिल जल्द जारी होंगे।
विज्ञापन
- अवनीत, एक्सईएन, बिजली कार्पोरेशन