{"_id":"84af31ca723eff1173320508e24dd797","slug":"electric-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बिजली कर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बिजली कर्मी झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 17 Jan 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
राजोरी की दरहाल तहसील के थन्नामंग क्षेत्र में शनिवार की सुबह तारों की मरम्मत कर रहा एक कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया। काम के दौरान ही अचानक बिजली आ गई। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कर्मी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिवार वालों ने विभाग के कर्मियों पर साजिश का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग का कर्मचारी मुश्ताक अहमद थन्नामंग क्षेत्र में खंभे पर चढ़कर तारों की मरम्मत कर रहा था। इस बीच अचानक बिजली आने से उसे जोर का झटका लगा और झुलस कर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
लोगों ने उसे दरहाल के सरकारी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार कर रहे डाक्टर व बीएमओ दरहाल डा. इकबाल मलिक ने बताया कि कर्मी की एक बाजू बुरी तरह से झुलस गई है। उसकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित कर्मी के परिवार वालों ने विभाग के ही कुछ कर्मचारियों पर साजिश का आरोप लगाते हुए बताया कि सबको पता था कि वह खंभे पर चढ़ कर एचटी तार की मरम्मत कर रहा है। तब बिजली क्यों चालू की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।