{"_id":"5ff567af231b1047645ab96e","slug":"electric-metre-reader-is-owner-of-crores-property-acb-filled-fir-in-money-loundry-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: मीटर रीडर निकला धन कुबेर, ऑडी-स्कॉर्पियो समेत करोड़ों की संपत्ति का है मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: मीटर रीडर निकला धन कुबेर, ऑडी-स्कॉर्पियो समेत करोड़ों की संपत्ति का है मालिक
Wed, 06 Jan 2021 01:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
बिजली मीटर रीडिंग करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग का एक मीटर रीडर करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक पाया गया है। इतना ही नहीं, मीटर रीडर के पास ऑडी कार और दो स्कॉर्पियो समेत अन्य वाहन भी हैं। इसके अलावा फार्म हाउस, जिम और निर्माण कंपनी का भी मालिक है। मीटर रीडर के पास आय से कई गुणा अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मामला दर्ज कर लिया है। जम्मू का यह धन कुबेर मीटर रीडर सुरेंद्र सिंह उप्पर ठठर का रहने वाला है. बिजली विभाग के गांधीनगर क्षेत्र में तैनात है। पत्नी और बेटे के नाम पर भी करोड़ों रुपये हैं, जिनका आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं है।
जानकारी के अनुसार मीटर रीडर लंबे समय से एसीबी के रडार पर था। मंगलवार को जब जांच की गई तो एसीबी के सामने चौंकने वाले रहस्य सामने आए। एसीबी ने जांच में पाया कि बिजली विभाग में बतौर मीटर रीडर तैनात सुरेंद्र सिंह के पास 7.8 एकड़ जमीन, फार्म हाउस, जिम, निर्माण कंपनी, एक ऑडी कार, दो स्कॉर्पियो, एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल शामिल है। सुरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी और उसके बेटों के खातों में 2.37 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी ने सुरेंद्र सिंह समेत उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र सिंह ने कानून से बचने के लिए ही विभिन्न व्यवसायों में पैसा लगा दिया था। इसमें उसका फार्म हाउस और निर्माण कंपनी भी शामिल है। जांच के दौरान पाया कि सुरेंद्र सिंह के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाने के उपयुक्त संसाधन नहीं थे। ऐसे में एसीबी ने एफआईआर दर्ज करने के बाद सुरेंद्र सिंह के अन्य व्यवसायों के साथ बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी है।