{"_id":"662af6ecdac86baecc04df6a","slug":"election-security-jammu-news-c-10-jam1008-348112-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मतदान को लेकर 40 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मतदान को लेकर 40 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संसदीय सीट पर दूसरे चरण के शुक्रवार वाले मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 40 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती में जम्मू सीट पर चार जिलों में मतदान होगा। वीरवार को ही तमाम मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों और पुलिस की तैनाती कर दी गई। जम्मू के एडीजीपी आनंद जैन ने एडीजी ला एंड आर्डर विजय कुमार के साथ मिलकर जम्मू के एमए स्टेडियम का दौरा किया। शहर के कई मतदान केंद्रों का भी दौरा किया। उनके साथ डीआईजी जम्मू सुनील गुप्ता, एसएसपी जम्मू विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार जम्मू, सांबा जिलों में बार्डर पर भी अलर्ट किया गया है। खासकर सुचेतगढ़, रामगढ़, अरनिया, सुंदबरनी, अखनूर आदि में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जम्मू शहर में भी महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके पहले वीरवार को सभी पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा किया। सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की।