{"_id":"5b0e54364f1c1b906e8b5556","slug":"election-of-bar-association-in-jammu-kashmir-postponed-due-to-kathua-rape-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कठुआ कांड के कारण टले बार एसोसिएशन के चुनाव, अब जुलाई में संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कठुआ कांड के कारण टले बार एसोसिएशन के चुनाव, अब जुलाई में संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 May 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसाना में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले की सीबीआई जांच के लिए संघर्ष कर रही बार एसोसिएशन के चुनाव टल गए हैं। अप्रैल महीने में होने वाले चुनाव हाईकोर्ट की छुट्टियां समाप्त होने के बाद जुलाई महीने में कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
अप्रैल महीने में बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाने थे। एक साल के कार्यकाल के बाद हर साल जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाते हैं। इस चुनावों के लिए सरगर्मियां मार्च में ही तेज हो गई थी और कई वकीलों ने चुनावों के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थी। रसाना केस को सीबीआई को सौंपने, सुंदरबनी, नौशेरा को जिला का दर्जा दिए जाने की मांग पर बार एसोसिएशन की अपील पर वकीलों ने कामकाज ठप किया। संघर्ष जम्मू बनाम कश्मीर हो गया और मुद्दा अंतरराष्ट्रीय बन गया।
विज्ञापन
अब सुप्रीम कोर्ट, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट और पठानकोट के जिला एवं सत्र न्यायालय में केस की सुनवाई की जा रही है। मामले के राजनीतिक करण के कारण मुद्दा सुर्खियों में रहा। जून महीने से हाईकोर्ट में एक महीने की छुट्टियां पड़ रही है। बार के चुनावों का अध्यादेश जारी नहीं हो पाया है। संभावना है कि चुनाव एक महीने और लटक जाएंगे।
विज्ञापन