फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election news

Jammu News: बारामुला संसदीय सीट पर 22 उम्मीदवारों को 500 से अधिक शतायु वोटरों का आशीर्वाद

विज्ञापन
election news
-17 लाख मतदाता आज करेंगे वोटिंग, सफलतापूर्वक मतदान के लिए 8,000 से अधिक मतदान कर्मचारी ड्यूटी पर
विज्ञापन


(संस्करण: फ़ाइल चित्रों के साथ)

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर की बारामुला लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होना है। इस सीट से भाग्य आजमा रहे 22 उम्मदवारों को 527 शतायु मतदाताओं का भी आशीर्वाद मिलेगा। संसदीय क्षेत्र के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 17.37 लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। सभी को वोट देने में सुगमता हो इसके लिए रिजर्व सहित 8,000 से अधिक मतदान कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। रविवार को 28 सीमावर्ती सहित सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ से राजनीतिक पर्यवेक्षक रिकॉर्ड मतदान का अंदेशा लगा रहे हैं।
2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बड़ी राजनीतिक लड़ाई को जीतने का सबसे बड़ा दबाव नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला पर है। पीपुल्स पार्टी के सज्जाद लोन और पीडीपी के फैयाज मीर सहित 21 प्रत्याशी यहां चुनौती पेश कर रहे हैं। कुल 22 प्रत्याशियों में चौदह स्वतंत्र उम्मीदवार हैं जिनमें से दो महिलाएं भी हैं। अब्दुल्ला को सबसे बड़ी चुनौती मुख्याधारा में शामिल हुए पूर्व मंत्री सज्जाद लोन से है। दोनों ने ही संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा रैलियां की हैं। सभी प्रत्याशियों ने यहां 1,859 रैलियां, बैठकें और रोड शो किए हैं। 2019 में निर्वाचन क्षेत्र में 34.17 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें कुपवाड़ा जिले में सबसे अधिक 51.7 प्रतिशत था। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। कुल 2013 मतदान केंद्रों में 18 पिंक, 17 दिव्यांगों के लिए, 18 युवाओं व पर्यावरण पर संदेश फैलाने के लिए 21 हरित पोलिंग बूथ होंगे।
विज्ञापन


मैदान में नहीं लेकिन निशाने पर भाजपा
घाटी में श्रीनगर, बारामुला और अनंतनाग-राजोरी की तीन संसदीय सीटों में से किसी पर भी भाजपा मैदान में नहीं है लेकिन राजनीतिक दलों के निशाने पर ज्यादतर पीएम मोदी, अनुच्छेद 370 ही है। अब जेल में बंद अवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता और पूर्व विधायक अब्दुल रशीद शेख उर्फ इंजीनियर रशीद की मौजूदगी ने मुकाबले को गर्म कर दिया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य मीर मोहम्मद फैयाज को मैदान में उतारा है, जबकि जेल में बंद अलगाववादी नेता नईम अहमद खान के भाई मुनीर खान निर्दलीय के रूप में वोट काटने का काम करेंगे। हालांकि अधिकांश पर्यवेक्षकों को अब्दुल्ला, लोन और राशिद के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है। गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने राशिद की उम्मीदवारी का समर्थन किया है, जबकि अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व वाली अपनी पार्टी ने लोन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed