फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election news

कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को दी जाएगी हर सुविधा : कारवानी

विज्ञापन
election news
- राहत एवं पुनर्वास आयुक्त ने लिया सुविधाओं का जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राहत एवं पुनर्वास आयुक्त (एम) डॉ. अरविंद कारवानी ने बडगाम विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ बैठक की। डॉ. कारवानी को जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में विशेष मतदान केंद्रों की स्थापना, मतदान सामग्री, ईवीएम के वितरण, संग्रहण और मतगणना के लिए किए जा रहे प्रबंधों से अवगत कराया गया।

राहत आयुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के मानदंडों के अनुसार मतदाताओं के लिए स्थायी रैंप, पेयजल, शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं देने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर भी जोर दिया। कश्मीर में अपने विधानसभा क्षेत्र के बाहर रहने वाले कश्मीरी प्रवासियों के लिए जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed