फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election news

Jammu News: सुबह सैर के बहाने मतदान, वृद्धों ने निभाया नागरिक कर्तव्य

विज्ञापन
election news
जम्मू। तीनों विस क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान के लिए भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। लोग सैर के बहाने मतदान करने पहुंचे। सुबह सात बजे मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ रही। दोपहर एक बजे तक मतदान केंद्र लोगों से भरे रहे। दोपहर दो बजे के बाद मतदान थोड़ा धीमा रहा। तीन बजे से लेकर वोटिंग खत्म होने तक इक्का-दुक्का लोग ही मतदान करने पहुंचे। जम्मू पूर्व में 152, पश्चिम में 117 जबकि दक्षिण में 120 से ज्यादा बूथों में मतदान हुआ। पूर्व विस क्षेत्र के अंतर्गत मतदान 117 बूथों पर हुआ। तमाम बूथों में सुबह काफी भीड़ रही। दोपहर 12 बजे के बाद मतदाता कम दिखे।
विज्ञापन

अंबफला बूथ पर मतदान करने आई सिमरनजीत कौर ने कहा कि वह मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ वोट डालने आई हैं। 10 बजे के बाद धूप तेज हो जाएगी। ऐसे में सोचा कि पहले ही मतदान कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि वोट डालना हर नागरिक का पहला कर्तव्य है। साथ ही सुबह की सैर भी हो गई। इसी तरह मतदाता नरेंद्र कौर और ऊषा ने बताया कि उनकी आयु 60 साल से ज्यादा है। लंबी कतार में काफी देर तक खड़े रहने में परेशानी आती है। इस कारण सुबह ही वोट डाल दिया। इसी तरह पंजतीर्थी के रहने वाले मतदाता मनू ने कहा कि वह पिता सुभाष के साथ वोट डालने पहुंचे हैं। सुबह भीड़ कम होती है, इसलिए सोचा ये काम निपटा ही लें। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से लेकर तीन बजे तक रौनक रही। तीन बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

कच्ची छावनी में मतदान कर वापस आए विकास कुमार ने कहा कि मतदान करना प्राथमिक फर्ज था, उसे निभाया है। सुबह से ही भीड़ उमड़ी है। बारी का इंतजार करना पड़ा। इसी तरह कनक मंडी, जैन बाजार, बीसी रोड, रघुनाथ मंदिर बाजार सहित अन्य जगहों पर बने बूथों में मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण विस क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 120 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ। इसमें बाहु फोर्ट स्कूल, नरवाल, गांधी नगर, शास्त्री नगर, लास्ट मोड, गंग्याल, कुंजवानी, सैनिक कालोनी सतवारी सहित कई इलाकों में मतदान हुआ। मतदान के लिए दोपहर तीन बजे तक भीड़ रही। इसके बाद इक्का-दुक्का लोगों ने मतदान किया।
बाहु फोर्ट स्थित स्कूल में मतदान करने पहुंचे ओम सिंह और सुरजीत सिंह ने कहा कि वह व्यवसायी हैं, इसलिए सुबह ही मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया है। दोपहर तक मतदान केंद्रों में खूब भीड़ रही। भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों की ओर से बनाए गए बूथों पर मतदाताओं की सहायता की गई।

जम्मू पश्चिम विस क्षेत्र के अंतर्गत मतदान बूथों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह सात बजे मतदान केंद्रों के बाह भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। लोग पार्टी बूथों से पर्चियां कटवाते रहे और मतदान करते रहे। सुबह साढ़े सात बजे ही लाइन लगनी शुरू हो गई। इसमें बुजुर्ग लोग ज्यादा मतदान करने पहुंचे।
पश्चिम विस हलके के अंतर्गत आते कनाल हेड में बने केंद्र में मतदान करने आई राम प्यारी और विनोद कुमार ने कहा कि उन्होंने तो सुबह ही वोट डाल दिया, अब आराम से छुट्टी का आनंद लेंगे। सुबह की सैर भी हो गई है और मतदान भी। सुबह नौ बजे जम्मू पूर्व विस हलके के अंतर्गत अंबफला में मतदान केंद्रों में ज्यादा संख्या में लोग मतदान करने पहुंचे।

वहीं दूसरी तरफ तालाब तिल्लो, शक्ति नगर, मुट्ठी सहित तमाम बूथों में मतदान हुआ। खुशविंद्र सिंह ने कहा कि वे तालाब तिल्लो में रहते हैं मगर उनका वोट गंजनसू में है। ऐसे में उन्होंने गंजनसू में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed