फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election news

Jammu News: मतदान केंद्रों से नेता गायब, कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
election news
जम्मू। लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर कुछ अलग ही माहौल देखने को मिला। आमतौर पर मतदान केंद्रों के बाहर राजनीतिक दलों के नेता मंडराते रहते हैं लेकिन शुक्रवार को हुए मतदान में नेता गायब रहे। हालांकि इनकी गैर मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल रखा था लेकिन वे भी सिर्फ मतदाताओं के नाम चेक करने और वोटों की गिनती देखने तक ही सीमित रहे। दूसरी तरफ कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के नाम ही सूचियों से गायब मिले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अधिकतर मतदान केंद्रों पर नेताओं की गैर मौजूदगी ही रही। मतदाता आते गए और मतदान कर निकलते गए। कोई गर्मागर्मी का माहौल या फिर किसी को बहस करते हुए नहीं देखा गया। हर जगह शांतिपूर्ण रूप से मतदान हुआ। हालांकि सई कलां मतदान केंद्र पर ईवीएम में कुछ तकनीकी समस्या आई, जिसे कुछ देर के बाद ठीक कर लिया गया। सुचेतगढ़ विधानसभा हलके के गांव सुचेतगढ़ की रहने वाली रीना देवी घर से मतदान करने के लिए निकलीं। जैसे ही मतदान केंद्र पर पहुंचीं तो सूची में नाम ही नहीं मिला। रीना के पति बलविंदर सिंह का कहना है कि पिछले पंचायत चुनाव में पत्नी का नाम सूची में था लेकिन इस बार नाम ही काट दिया है। गांव में पांच लोग और भी ऐसे मिले जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed