{"_id":"662af71884f538daf709fbe6","slug":"election-news-jammu-news-c-10-jam1008-347653-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 8वीं कक्षा केंद्रीकृत परिणाम जारी करने की एससीईआरटी की योजना विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 8वीं कक्षा केंद्रीकृत परिणाम जारी करने की एससीईआरटी की योजना विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिना तैयारी के जल्दबाजी में जारी किया परिणाम
- दिन भर परिणाम जानने के लिए परेशान रहे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जेकेएससीईआरटी) की केंद्रीकृत परिणाम जारी करने की योजना इस बार विफल रही। 2023 में एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद जम्मू और कश्मीर संभाग का परिणाम एससीईआरटी ने एक साथ जारी किया था, लेकिन इस बार परिणाम जारी करने की जिम्मेदारी संबंधित जिला डाइट को दी गई। नतीजा बुनियादी सुविधाओं के का अभाव के कारण कुछ डाइट परिणाम समय पर जारी कर पाईं तो कुछ देर रात तक जारी कर पाईं।
एससीईआरटी ने बुधवार देर रात सभी जिला डाइट को परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया। रात में परिणाम जारी करने का फैसला अभिभावकों व विद्यार्थियों के लिए परेशानी वाला था। कश्मीर संभाग के कुछ जिलों में डाइट ने तो रात में परिणाम जारी किया, लेकिन जम्मू संभाग में जिला डाइट परिणाम जारी नहीं कर पाईं। जम्मू जिला डाइट का तो परिणाम ही तैयार नहीं था। डाइट ने सिर्फ 12 क्लस्टर का परिणाम का संकलन किया था, लेकिन एक से दो क्लस्टर का परिणाम संकलन करना बाकी था। स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने परिणाम जारी करने की घोषणा करने के बाद डाइट जम्मू ने आनन-फानन वीरवार को देर शाम तक परिणाम संकलन करने में लगा रहा। संकलन करने के बाद परिणाम को एसीईआरटी के उच्च अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजा, जिसके बाद परिणाम जारी हो पाया। हालांकि डोडा, राजोरी जैसे डाइट ने वीरवार सुबह परिणाम जारी कर लिया था।