फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election news

Jammu News: जम्मू और श्रीनगर में कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
election news
कमांड एंड कंट्रोल रूम से चुनाव में गलत सूचना के प्रसार पर निगरानी करते अधिकारी।
- सभी बीस जिलों में डीसी कार्यालयों से भी चुनाव में गलत सूचना के प्रसार पर रहेगी कड़ी निगरानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश की दोनों राजधानियों जम्मू और श्रीनगर में स्थापित मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालयों में कमांड एंड कंट्रोल रूम (नियंत्रण केंद्र) स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों में गलत सूचना के प्रसार को रोकने और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करेंगे। सभी बीस जिलों के डीसी कार्यालयों में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष कार्यात्मक बनाए गए हैं।

अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ने नवीनतम तकनीकों को एकीकृत किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी जेएंडके के कार्यालय से जारी एक एक बयान में कहा गया है कि कंट्रोल रूम यह चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए चौबीसों घंटे काम करेगा। इसमें फर्जी खबरों के किसी भी संदिग्ध मामले को देखने के साथ सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह केंद्र जम्मू-कश्मीर में चुनावी प्रक्रिया को बल मिलेगा और यह केंद्र शासित प्रदेश के सभी 90 निर्वाचन क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक सहयोगी कार्य स्थल होगा। इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के अलावा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सोशल मीडिया चैनलों और मीडिया पोर्टलों और खातों पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है। मीडिया निगरानी ऐसे तत्वों पर है जो ऐसा कोई भी कथानक बनाने का प्रयास कर सकते हैं जो समाज में शांति और सौहार्द के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी नागरिकों और सभी राजनीतिक दलों से जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने आम जनता से एमसीसी से संबंधित उल्लंघनों को उजागर करने के लिए सी-विजिल ऐप का उपयोग करने को कहा है। बताया गया कि ईसीआई की समय सीमा यानी 100 मिनट के भीतर ऐसी सभी शिकायतों को तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाया जाएगा।

कमांड एंड कंट्रोल रूम से चुनाव में गलत सूचना के प्रसार पर निगरानी करते अधिकारी।

कमांड एंड कंट्रोल रूम से चुनाव में गलत सूचना के प्रसार पर निगरानी करते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed