फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election,nagar nigam jammu standing commiteis

विपक्ष के बहिष्कार के बीच स्टैंडिंग कमेटियों पर भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
election,nagar nigam jammu standing commiteis
विपक्ष के बहिष्कार के बीच स्टैंडिंग कमेटियों पर भाजपा का कब्जा
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन कमेटी के कुलदीप, हेल्थ एंड सैनिटेशन के नरेंद्र और सोशल जस्टिस कमेटी के यशपाल बने चेयरमैन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटियों के चेयरमैन पद के चुनाव मंगलवार को हंगामे के बीच संपन्न हो गए। इसमें विपक्ष के बहिष्कार के बीच तीनों कमेटियों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। स्वच्छ भारत मिशन कमेटी के लिए वार्ड नंबर-63 से कुलदीप सिंह को चेयरमैन चुना गया। हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के वार्ड-70 से नरेंद्र सिंह जम्वाल चेयरमैन बने और सोशल जस्टिस कमेटी के पद की जिम्मेदारी वार्ड-35 से यशपाल को मिली है।

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने खूब हंगामा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कोर्ट में चुनौती देंगे। इस पर खूब गहमागहमी हुई। बाद में आयुक्त अवनी लवासा ने नगर निगम एक्ट की धाराओं से भी अवगत करवाया, लेकिन विवाद काफी बढ़ गया और विपक्षी पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद विपक्षी पार्षद गौरव चोपड़ा, रितु चौधरी, सोबत अली समेत अन्य ने निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना है कि चुनाव सेक्रेटरी चुनाव प्रणाली के आधार पर होने चाहिए थे। ऐसे में किसी को पता नहीं चले कि किसने किस को मतदान किया, लेकिन यहां पर ओपन चुनाव प्रणाली के माध्यम से चुनाव करवाए गए। इससे जाहिर है कि किसने किसको मतदान किया। भाजपा अपने चेयरमैन बनाने के लिए चुनाव प्रक्रिया थोंप रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

------
कमेटी विजयी हारे
स्वच्छ भारत मिशन कमेटी वार्ड -63 से कुलदीप सिंह सोबत अली
हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी वार्ड-70 से नरेंद्र सिंह जमवाल इंद्र सिंह सूदन
सोशल जस्टिस कमेटी वार्ड-35 से यशपाल रितु चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed