फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election,jammu news,traders fedration

ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस चुनाव में कांटे की टक्कर

विज्ञापन
election,jammu news,traders fedration
जम्मू। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस/नेहरू मार्केट के चुनाव में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। चुनाव में प्रधान सहित छह पदाधिकारियों की सीटों के लिए 12 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। चुनाव चार अप्रैल को होना है और नतीजे भी उसी दिन घोषित होंगे। चुनाव के लिए 550 योग्य मतदाता हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रधान राजेश बगोत्रा के अनुसार वार्षिक जनरल बैठक के बाद मतदान शुरू होगा। प्रधान पद के लिए पूर्व महासचिव दीपक गुप्ता और सुनील गुप्ता आमने-सामने हैं। वरिष्ठ उपप्रधान के लिए धीरज महाजन और मुनीश गुप्ता के बीच टक्कर होगी। कनिष्ठ उपप्रधान के लिए अभिमन्यु गुप्ता और संदीप गुप्ता मैदान में उतरे हैं। नरेश गुप्ता और शाम लंगर महासचिव पद के लिए लड़ेंगे। इसी तरह सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता और विशाल गुप्ता के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित गुप्ता और नमन गुप्ता में टक्कर होगी। चुनाव निर्धारित तिथि को भारत रिजेंसी ग्रेटर कैलाश जम्मू में सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर दे बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव आयोग में राजन गुप्ता, अतुल खन्ना, सीए कृष्ण पी गुप्ता और सुदेश गुप्ता सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
चुनाव प्रचार तेज, सोशल
मीडिया का भी सहारा
चुनाव के लिए नामों की स्थिति साफ होने पर उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसके लिए सदस्यों के घरों और अन्य साधनों से उन तक पहुंचकर वोट मांगे जा रहे हैं। प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में चुनाव निर्धारित समय सीमा से एक साल बाद हो रहे हैं। पिछले साल कोविड के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे। चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवार सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। वोटरों को रुझाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed