फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election,jammu news

ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस के चुनाव चार अप्रैल को

विज्ञापन
election,jammu news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस/नेहरू मार्केट जम्मू के चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद 2021-2023 के लिए चार अप्रैल को चुनाव होंगे। इसके लिए 17 से 22 मार्च तक नामांकन पत्र जमा करवाए जाएंगे। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच के साथ उम्मीदवार 26 मार्च शाम पांच बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। चुनाव निर्धारित तिथि को भारत रिजेंसी, ग्रेटर कैलाश जम्मू में सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे तक बैलेट बॉक्स में होंगे और दोपहर दो बजे से नतीजों तक मतगणना जारी रहेगी। इसके लिए चुनाव प्रधान राजेश बगोत्रा ने अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

प्रत्येक आवेदन की कीमत 500 रुपये होगी और कोई भी उम्मीदवार तीन से अधिक आवेदन नहीं ले सकता है। उम्मीदवार को एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक के साथ नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। उम्मीदवार और मतदाता का फेडरेशन पर कोई लंबित भुगतान नहीं होना चाहिए। ऐसे किसी सदस्य को चुनाव लड़ने या मतदान के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार एक ही पद पर लड़ सकता है। उम्मीदवार को अपनी दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो देनी होंगी। चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ उम्मीदवारों के विभिन्न खेमे सक्रिय हो गए हैं। इसमें दावेदारी पेश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। फेडरेशन के अधीन 579 सक्रिय मतदाता हैं।
विज्ञापन

-------
चार सदस्यीय चुनाव कमेटी गठित
वेयर हाउस नेहरू मार्केट के चुनाव के लिए चुनाव प्रधान ने चार सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन किया है। इसमें राजन गुप्ता, अतुल खन्ना, कृष्ण पी गुप्ता और सुदेश गुप्ता शामिल हैं। कमेटी चुनाव को सुचारु करने के लिए बेहतर प्रबंधन पर काम करेगी। इसमें कोविड प्रोटोकाल पर खास ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed