फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election,jammu kashmir,DGPC

जम्मू में 94899 मतदाता चुनेंगे डीजीपीसी प्रतिनिधि

विज्ञापन
election,jammu kashmir,DGPC
जम्मू। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। वित्तीय आयुक्त राजस्व ने प्रस्तावित मतदाता सूची जारी की है, जिसमें जम्मू जिले के 94899 वोटर हैं। मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 13 मई तक दर्ज करवाई जा सकती हैं, जिनका निस्तारण 18 मई और अंतिम सूची 23 मई को जारी होगी।
विज्ञापन

जम्मू जिले में डीजीपीसी चुनाव के लिए 187 केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में पहली बार फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार की जाएगी। जिलास्तर पर दावे और आपत्तियां संबंधित जिले के राजस्व सचिव के पास दर्ज करवानी होंगी। वित्तीय आयुक्त राजस्व ने मतदाता सूची को गुरुद्वारों में प्रदर्शित करने की बात कही थी, लेकिन शहर के किसी भी गुरुद्वारे में सूची प्रदर्शित नहीं की गई है। लंबे समय से डीजीपीसी के चुनाव नहीं होने पर जम्मू-कश्मीर हाईकोट ने कड़ा संज्ञान लिया था। इसके बाद वित्तीय आयुक्त ने चुनाव करवाने की पहल शुरू की है। जम्मू के एसीआर विजय कुमार ने कहा कि जिले में प्रस्तावित मतदाता सूची में 94899 मतदाता हैं, जिनके लिए अभी तक 187 मतदाता केंद्र तैयार किए हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से बढ़ाया भी जा सकता है। मतदाता सूची को लेकर किसी तरह की आपत्ति को लोग दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर जिले की भी वोटर सूची जारी
जिले में कुल 6939 मतदाता, 11 पोलिंग स्टेशन चिह्नित
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में होने वाले गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के चुनाव के लिए वीरवार को वोटर लिस्ट जारी कर दी गई। इस संबंध में श्रीनगर जिले की भी वोटर सूची जारी की गई। जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में होने वाले इन चुनावों के लिए कुल 11 पोलिंग स्टेशन चिह्नित किए गए हैं। जिले में कुल 6939 मतदाता हैं, जिनमें से 3572 पुरुष जबकि 3364 महिलाएं हैं। अधिकारी के अनुसार 13 मई तक दावे या आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं जबकि 23 मई को फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर जिले के बाघात बरजुला में 751, महजूर नगर में 1138, छानपोरा में 534, तुलसीबाग में 509, जवाहर नगर में 552, हफ्त चिनार में 732, अलूचीबाग में 1289, सुथराशाही में 363, करण नगर में 458, इंद्रानगर में 369 और काठी दरवाजा में 241 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed