फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में दिखा सिख समुदाय में जोश

विज्ञापन
election
जम्मू। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सात साल बाद सोमवार को हुए चुनाव के प्रति मतदाताओं में भारी जोश दिखाई दिया। 96 फीसदी मतदान हुआ। जिले के 11 हल्कों के लिए 51 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसके लिए 99 हजार मतदाताओं ने मत का प्रयोग करना था।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर वोट डालने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर एक बजे मतदान संपन्न हो गया। शाम करीब 7 बजे तक सभी हल्कों का परिणाम घोषित कर दिया गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

जिले के 11 हल्कों में गाडीगढ़, डिग्याना, नानक नगर, गोल गुजराल, अखनूर, जम्मू पश्चिम, जम्मू पूर्व, आरएस पुरा, दरसोपुर, कीरपिंड और बिश्नाह शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 186 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाडीगढ़ से सुरजीत सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्हें 3822 वोट मिले, जबकि फतेह सिंह 2445 वोट लेकर दूसरे और जसमीत कौर 448 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रही। डिग्याना में अवतार सिंह 1211 वोट लेकर जीते। दूसरे नंबर पर रहे हरप्रीत सिंह ने 1034 और 916 वोट के साथ इंद्रजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। नानक नगर में जगपाल सिंह जीते, जिन्हें 2161 वोट मिले। दूसरे नंबर 1261 वोट लेकर इंद्र सूदन और जसविंदर सिंह 747 वोट लेकर तीसरे पर रहे। गोल गुजराल में हरजीत सिंह 1764 वोट लेकर जीते। दूसरे नंबर पर दरबिंदर सिंह 1453 और तीसरे पर अमरजीत सिंह 578 रहे। अखनूर में रनवीर सिंह मात्र 77 वोट से जीते। यहां कड़ी टक्कर देखने को मिली। रनवीर ने सुखितजीत सिंह ने 1322 वोट हासिल किए। तीसरे स्थान पर प्रेम सिंह रहे, जिन्हें 949 मत मिले।

जम्मू वेस्ट में करण सिंह बाली 1290 वोट लेकर जीते। दूसरे स्थान पर रहे मोहिंदर सिंह को 584 और मनमीत सिंह को 425 वोट मिले। जम्मू पूर्व से बलविंदर सिंह ने 750 वोट लेकर जीत हासिल की। 301 बोट के साथ सतिंदर सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे रमनीक सिंह को 157 वोट मिले। आरएस पुरा में रंजीत सिंह 1838 वोट लेकर जीते। दूसरे स्थान पर बलवंत सिंह रहे, जिन्होंने 1735 वोट लेकर रंजीत को कड़ी टक्कर दी। तीसरे स्थान पर जगजीत सिंह 1026 वोट पर रहे। दरसोपुर में तेजिंदर सिंह को 1962 वोट मिले और उन्होंने देविंदर सिंह को हराया, जिन्हें 1894 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे धरमिंदर सिंह को 403 मिले। कीरपिंड में बलविंदर सिंह और सुरिंदर सिंह के बीच कड़ी टक्कर रही। बलिंवदर को 2163 और सुरिंदर को 2045 वोट मिले। गुरमीत सिंह को मात्र 18 वोट मिले। बिश्नाह में गुरमीत सिंह ने 1340 वोट लेकर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर अवतार सिंह 786 और तीसरे पर रहे परमजीत सिंह को 649 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed