फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election

चैंबर चुनाव : 20 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला आज

विज्ञापन
election
जम्मू। महिला कॉलेज गांधीनगर में रविवार को चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव करवाए जाएंगे। इस चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसे पूर्व प्रधानों सहित कई पदाधिकारियों के साथ नए चेहरे शामिल हैं। चुनाव में वरिष्ठ और कनिष्ठ उपप्रधान के लिए सीधी टक्कर रहेगी। चुनाव से पहले सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक चैंबर की जनरल काउंसिल की बैठक होगी। जिसके बाद 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना से नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों में से दो पूर्व प्रधान हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में मतदान के लिए 11 कमरों में 11 बूथ स्थापित किए गए हैं। मतदान के लिए कुल 2209 मतदाता योग्य करार दिए गए हैं। 11 बूथों बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 200 मतदाता मतदान करेंगे। इतने सारे बूथों का उद्देश्य मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सरल बनाना है। कोविड महामारी को देखते हुए सामाजिक दूरी, मास्क सहित अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। चुनाव और मतगणना के लिए विभिन्न कॉलेजों के स्टाफ को लगाया गया है। पांच स्तरीय चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाएगी। मतगणना प्रक्रिया के रुझानों को कालेज परिसर में लगाई जाने वाली स्क्रीन के माध्यम से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

ये प्रत्याशी मैदान में
चैंबर चुनाव के लिए प्रधान पद पर पूर्व प्रधान राकेश कुमार गुप्ता, वाईवी शर्मा के अलावा अरुण गुप्ता मैदान में हैं। वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए सुरेंद्र महाजन और अनिल गुप्ता के बीच सीधी टक्कर होगी। इसी तरह कनिष्ठ उपप्रधान के लिए राजीव गुप्ता और आशु गुप्ता के बीच टक्कर होगी। महासचिव पद के लिए अजय लंगर, भुवनेश्वर गंडोत्रा, गौरव गुप्ता, दीपक अग्रवाल, मनीष गुप्ता मैदान में हैं। सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता, अश्विनी कुमार, राजन गुप्ता में टक्कर है। कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश जंडियाल, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, मानिक गुप्ता में टक्कर होगी। शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंकी। रविवार को कोई प्रचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed