फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election in pragwal

Jammu News: सरहद पर बसे परगवाल में ग्रामीणों ने किया बेखौफ मतदान

Sat, 27 Apr 2024 06:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 27 Apr 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
election in pragwal
सीजफायर समझौते के कारण ग्रामीणों में बिल्कुल भी नहीं था पाकिस्तान फायरिंग का डर, शांतिपूर्वक किया मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परगवाल। लोकतंत्र के त्योहार के दूसरे चरण में जम्मू-कश्मीर की जम्मू संसदीय सीट पर भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र परगवाल में शनिवार को नई सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह रहा। नए वोटर पहली वार वोट डालकर काफी खुश दिखे।


सीजफायर समझौते के कारण ग्रामीणों में पाकिस्तान फायरिंग का डर बिल्कुल भी नहीं था। इससे ग्रामीणों ने बेखौफ होकर वोट डाले तहसील परगवाल के सभी 18 मतदान केंद्र सरहद से पांच किलोमीटर के दायरे में आते हैं। इनमें कुछ ऐसे भी मतदान केंद्र भी थे जो सरहद से लगभग 150 मीटर से 500 मीटर के दायरे में थे। लोगों ने बेखौफ और उत्साह के साथ वोट डाले। नरसिहंपुर से हमीरपुर कोना तक के बीच लगभग 25 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे करीब 40 गांवों के लोगों के लिए 18 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग पहुंचना शुरू हो गये थे। शाम 6 बजे तक क्षेत्र में 80.57 फीसदी मतदान हुआ जिसमें महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वोट डाले। सरहदी क्षेत्र होने के कारण यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों के साथ साथ बीएसएफ और सेना ने सरहद पर मोर्चा संभाला हुआ था कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्वक रहा। बुजुर्गों ने बताया कि मतदान वाले दिन गांव हरे भरे हो जाते हैं, जो लोग यहां से जम्मू या दूसरी जगह चले गए हैं मतदान वाले दिन बच्चों समेत गांव में वोट डालने पंहुचते हैं।
विज्ञापन




कैप्शन 1

परगवाल के गांव नरसिहंपुर के स्कूल में मतदान के लिए लाईन में खडे ग्रामीण

यह मतदान केन्द्र भारत पाकिस्तान सीमा से करीब 150 मीटर की दूरी पर था पीछे पाकिस्तान का टावर साफ दिखाई दे रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed