{"_id":"5c7cd562bdec225fe96d8414","slug":"election-commission-team-reached-jammu-kashmir-to-review-for-lok-sabha-and-vidhan-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से राज्य के दौरे पर पहुंची चुनाव आयोग की टीम, लोकसभा व विधानसभा चुनाव कराने पर लेगी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से राज्य के दौरे पर पहुंची चुनाव आयोग की टीम, लोकसभा व विधानसभा चुनाव कराने पर लेगी राय
Mon, 04 Mar 2019 01:06 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग की टीम रियासत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंची। टीम लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ कराने के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की राय लेगी। पुलवामा हमले के बाद टीम धरातल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक कर चुनावी तैयारियों की जानकारी लेगी।
सबसे पहले यह टीम सुबह श्रीनगर पहुंची। दिनभर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह टीम रात आठ बजे जम्मू पहुंचेगी। यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनावी तैयारियों का खाका प्रस्तुत किया जाएगा।
अगले दिन टीम संभाग के दस जिलों के डीसी, एसएसपी के साथ बैठक करेगी। राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श के बाद कल टीम रात को दिल्ली लौट जाएगी। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार विधानसभा भंग होने के छह महीने के भीतर विधानसभा चुनाव कराने की बाध्यता है। यह समय सीमा मई में समाप्त हो जाएगी।