{"_id":"65d056506fc535df9b01c89e","slug":"election-commission-team-may-visit-state-on-march-12-to-13-in-jammu-and-kashmir-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: चुनाव आयोग की टीम 12-13 मार्च को कर सकती है प्रदेश का दौरा, चुनाव की तैयारियों का लेगी जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: चुनाव आयोग की टीम 12-13 मार्च को कर सकती है प्रदेश का दौरा, चुनाव की तैयारियों का लेगी जायजा
Sat, 17 Feb 2024 12:17 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:17 PM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त तथा दो चुनाव आयुक्तों के साथ टीम एक दिन जम्मू व एक दिन कश्मीर में चुनाव तैयारियों का जायजा लेगी। साथ ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग की टीम 12 व 13 मार्च को जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकती है। इस दौरान वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त तथा दो चुनाव आयुक्तों के साथ टीम एक दिन जम्मू व एक दिन कश्मीर में चुनाव तैयारियों का जायजा लेगी। साथ ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। दौरे के दौरान वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ ही नागरिकों से भी मुलाकात कर चुनाव के बारे में बात करेगी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान आयोग विधानसभा चुनाव की संभावनाओं के बारे में भी सुरक्षा हालात तथा अन्य स्थितियों का आकलन करेगा। चुनाव आयोग ने 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने का केंद्र सरकार को निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि चुनाव आयोग की ओर से सकुशल व शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रदेश के लिए सुरक्षा बलों की 635 कंपनियां तैनात करने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन