फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election commission said kashmiri migrants will get the right to vote in municipal election

जम्मू-कश्मीर: निकाय चुनाव का हिस्सा होंगे कश्मीरी विस्थापित

Thu, 09 Aug 2018 10:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 09 Aug 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
election commission said kashmiri migrants will get the right to vote in municipal election
चीफ इलेक्शन ऑफिस जम्मू-कश्मीर शालीन काबरा - फोटो : फाइल
नगरपालिकाओं से संबंधित विधानसभा चुनाव मतदाता सूची और विधानसभा के लिए पंजीकृत मतदाता नगर निगम चुनाव में मतदान कर सकेंगे। कश्मीर संभाग के कश्मीरी विस्थापित प्रासंगिक नगरपालिका निकाय के चुनावी मतदाता सूची का हिस्सा बने रहेंगे। डाक मतपत्र के माध्यम से उनके द्वारा मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा ने दी।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि बताया कि नगर निगम वार्ड के संबंध में कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं से प्रतिनिधित्व प्राप्त हुए हैं, जिनमें उन्हें नामांकित किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव मतदाता सूची के आधार पर तैयार किए गए मसौदे में वह कश्मीर संभाग के नगर निगमों के वार्डों की मतदाता सूची में शामिल हैं। कश्मीरी विस्थापित मतदाता उप-निदेशक, बागवानी, योजना और विपणन, नई दिल्ली, सहायक राहत आयुक्त, राहत (प्रवासी) जम्मू और कलेक्टर, उत्तरी रेलवे, उधमपुर में सहायक चुनावी पंजीकरण अधिकारी (विस्थापित) के साथ उपलब्ध मतदाता सूची की जांच कर सकते हैं। अन्य प्रक्रिया के लिए आवेदकों को सहायक चुनावी पंजीकरण अधिकारी (प्रवासियों) के साथ उपलब्ध निर्धारित फार्म भरना होगा। इसके अलावा वह संबंधित वेबसाइट पर व इलेक्ट्रानिक माध्यमों से दावा या आपत्तियां दर्ज करवा सकते है।
विज्ञापन

 
राज्य के विभिन्न नगर समितियों, नगर परिषदों और नगर निगमों के लिए नगर निर्वाचन मतदाता सूची-2018 का विशेष संशोधन जारी है। मसौदा सूची 4 अगस्त, 2018 को प्रकाशित की गई थी, जिसमें प्रासंगिक सार्वजनिक नोटिस जारी किए गए थे, जिन्हें व्यापक रूप से प्रचारित किया गया है और वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed