फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Election commission Name Para archer Arjuna Awardee Sheetal Devi as PwD National Icon

Lok Sabha Election: चुनाव आयोग ने पैरा तीरंदाज शीतल देवी को PwD राष्ट्रीय आइकन किया नामित

Sun, 17 Mar 2024 06:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 17 Mar 2024 06:09 PM IST
सार

पैरा तीरंदाज और अर्जुन पुरस्कार विजेता शीतल देवी को पीडब्ल्यूडी श्रेणी में राष्ट्रीय आइकन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Election commission Name Para archer Arjuna Awardee Sheetal Devi as PwD National Icon
राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण करती हुईं शीतल देवी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रतिष्ठित पैरा तीरंदाज और अर्जुन पुरस्कार विजेता शीतल देवी को पीडब्ल्यूडी श्रेणी में राष्ट्रीय आइकन घोषित किया गया है। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सहयोग से भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) टीम और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) टीम के बीच एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस दौरान यह घोषणा की गई।

विज्ञापन


इस पर शीतल देवी ने कहा कि उनकी उम्र अभी 17 साल है। अगली बार वह भी वोट बना कर चुनाव के पर्व में भाग लेंगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी आइकन बनाए जाने पर चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने देशवासियों से मतदान में करने के लिए प्रेरित किया। शीतल ने कहा कि चुनाव के इस पर्व में भाग लें और देश का गर्व बने।
विज्ञापन


Trending Videos

इस कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी। प्रसिद्ध पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा को भी डीडीसीए और आईडीसीए के अधिकारियों के साथ विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

यह क्रिकेट मैच सीईसी राजीव कुमार द्वारा भारतीय बधिर क्रिकेट टीम के प्रति की गई प्रतिबद्धता का उदाहरण है, जब उन्होंने 2022 में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित टी20 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर देश का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया। 

दोनों टीमों ने मैच का आनंद लेने के लिए चमकीले नीले आकाश के नीचे एकत्रित विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और युवा मतदाताओं को रोमांचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed