फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Election Commission issues notification for 4th phase of Assembly polls in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी

Wed, 19 Nov 2014 12:51 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Nov 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
Election Commission issues notification for 4th phase of Assembly polls in Jammu and Kashmir

निर्वाचन आयोग ने जम्मू कश्मीर में पांच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी, जिसके तहत 14 दिसंबर को 18 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

विज्ञापन


चौथे चरण का चुनाव कश्मीर घाटी के लिए अंतिम चरण होगा जहां श्रीनगर, अनंतनाग और शोपियां, तीन जिलों में 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में भी दो सीटों पर मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


जिन सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी की गयी है, उनमें श्रीनगर, हजरतबल, जादिबाल, ईदगाह, खानयार, हब्बाकदाल, अमीराकदाल, सोनावर और बटमालू, अनंतनाग की छह, अनंतनाग, डोरू, कोकरनाग, शान्गुस, बिजबेहड़ा और पहलगाम, शोपियां की दो सीटें वाछी और शोपियां तथा जम्मू डिवीजन की सांबा और विजयपुर सीट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 27 नवंबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 29 नवंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed