{"_id":"660a244ad225c169bc025be8","slug":"election-checking-samba-news-c-289-1-sjam1009-102192-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: व्यय पर्यवेक्षक ने चुनाव खर्चों की उचित निगरानी के लिए किए प्रबंधों को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: व्यय पर्यवेक्षक ने चुनाव खर्चों की उचित निगरानी के लिए किए प्रबंधों को जांचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सांबा में चुनाव कार्यालय, एमसीएमसी और मीडिया सेल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक समता मुल्लामुदी ने रविवार को सांबा जिला चुनाव कार्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने लोकसभा चुनावों के लिए नियुक्त व्यय निगरानी टीम के सदस्यों के साथ बैठक की। चुनाव खर्चों की उचित निगरानी के लिए किए प्रबंधों का आकलन किया।
जिला चुनाव अधिकारी अभिषेक शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से चुनाव संबंधी खर्चों की निगरानी के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। व्यय पर्यवेक्षक ने अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाने का आग्रह किया। टीम को कहा कि किसी भी परेशानी पर वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। बैठक के बाद व्यय पर्यवेक्षक ने कॉन्क्लेव हॉल में स्थापित एमसीएमसी, शिकायत प्रबंधन कक्ष, वीडियो देखने वाली टीम और सहायक व्यय पर्यवेक्षक कक्ष का निरीक्षण किया। व्यय रिकॉर्ड की समीक्षा कर व्यय प्रामाणिकता का सत्यापन किया। इस मौके पर एसएसपी विनय कुमार, एडीडीसी चंपा देवी, एडीसी सांबा सुरेश चंदर, उप जिला चुनाव अधिकारी, हरविंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।