फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electercity probem

छह दिन बाद बहाल हुई बिजली, तीन घंटे में गुल

विज्ञापन
Electercity probem
बिलावर। नगर पालिका बिलावर के वार्ड तीन में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। छह दिन बाद रविवार रात नौ बजे बिजली बहाल हुई, लेकिन 12 बजे फिर गायब हो गई। इससे लोगों को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड तीन के पार्षद सुभाष सिंह बलौरिया ने बताया कि बारिश के कारण 23 अगस्त को वार्ड में लगा ट्रांसफार्मर जल गया। इससे वार्ड में अंधेरा पसर गया था। कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद रविवार दोपहर बाद 4 बजे नया ट्रांसफार्मर वार्ड में लगाया गया। रात नौ बजे वार्ड में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तीन घंटे के भीतर ही नया ट्रांसफार्मर भी जल गया। इससे वार्ड में फिर से अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि बिजली के ना होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम है, ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षण संस्थान भी बंद हैं। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है, लेकिन बिजली आपूर्ति के बाधित रहे से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा आम लोगाें के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि वार्ड में बिजली व्यवस्था को सुधारा जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ट्रांसफार्मर नया लगाया गया था, लेकिन तकनीकी समस्या आने के बाद बंद हो गया। इससे बिजली आपूर्ति बंद हुई है। जल्द नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
-अश्विनी कुमार, सहायक कार्यकारी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed