फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electercity

सेना वापस लौटी, तीन दिन बाद सभी क्षेत्रों में बिजली बहाल

विज्ञापन
electercity
जम्मू। बिजली कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद पूरे प्रदेश में बिजली बहाल हो गई है। हालांकि सोमवार रात कई इलाकों में बिजली बंद रही। खासकर सीमावर्ती इलाकों में लोग सहमे रहे। लेकिन मंगलवार दोपहर 12 बजे तक सभी स्थानों पर बिजली को बहाल कर दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, बिजली आने से पानी की आपूर्ति भी बहाल हो गई है। बता दें कि हड़ताल के चलते अधिकतर इलाकों में तीन दिन तक बिजली बंद रही, जिससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त होने के बाद सेना, एनएचपीसी, एमईएस, एनटीपीसी, आरईसी आदि के लोग ग्रिड स्टेशनों से वापस लौट गए। बता दें कि कर्मियों की हड़ताल के बाद प्रशासन की ओर से सेना समेत उक्त एजेंसियों की मदद से बिजली बहाली के लिए तैनात किया गया था। सभी ग्रिड स्टेशनों में इनको तैनात किया गया, लेकिन बावजूद इसके 50 फीसदी इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। मंगलवार को 20 हजार कर्मियों ने अपने अपने क्षेत्रों में ग्रिड स्टेशनों की कमान संभाल ली। जिन जगहों पर बिजली की लाइनें काटी गई थीं उन्हें दुरुस्त कर दिया गया है। सोमवार रात करीब 12 बजे बिजली कर्मियों और प्रशासन के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद बिजली कर्मी तत्काल प्रभाव से काम पर तो लौटे, लेकिन बावजूद इसके शहर के कई हिस्सों में बिजली बहाल नहीं हुई। सुबह 9 बजे से तमाम इलाकों में बिजली बहाल होना शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक सभी जगहों पर बिजली आ गई।
विज्ञापन

जेपीडीसीएल के एमडी शिव अनंत पाल का कहना है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई है। इसके अलावा सेना और बाकी की एजेंसियों के लोग भी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी थोक मंडी तीन दिन बाद रोशन कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शहर के कई बड़े क्षेत्रों में बिजली बहाल हुई। जिससे उद्योगपतियों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली। इसमें जम्मू की थोक मंडी वेयर हाउस, फल सब्जी मंडी नरवाल, औद्योगिक क्षेत्र गंग्याल, बाड़ी ब्राहमणा शामिल हैं। बिजली बंद होने से इन जगहों पर कारखाने तक बंद हो गए थे। बिजली आने से इन जगहों पर राहत की सांस आई है। इन इलाकों में कई जगहों पर मोमबत्तियों से लोगों ने काम चलाया है।

मिलने लगी एटीएम सुविधा
बिजली आने से शहर में कई जगहों एटीएम फिर से बहाल हो गए हैं। तीन दिन बिजली बंद होने के चलते एटीएम ने काम करना बंद कर दिया था। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब जाकर लोगों को राहत की सांस मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed