{"_id":"680556b802ed17ae000a2508","slug":"elecrticity-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105956-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली नहीं, मोबाइल बंद, अपनों से बात करने को भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली नहीं, मोबाइल बंद, अपनों से बात करने को भी तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/पुरमंडल। जिले में तूफान से रविवार को भी कई गांवों में बिजली बहाल नहीं की जा सकी है। इससे एक ओर जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं लोग मोबाइल बंद होेने से अपनों से बात भी नहीं कर पा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र के ढगेड़ पाडल फडेयाल व करतीन में चार दिन से बिजली की बहाली नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासी आशुतोष, मदन लाल, मोहन लाल व ओंकार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिजली की बहाली नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के रेफ्रिजरेटर बंद पड़े हुए हैं। मोबाइल तक बंद है। कहीं से संपर्क करना मुश्किल होकर रह गया है। बच्चों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है। उनके अनुसार अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त राजेश शर्मा और उच्च अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बिजली को जल्दी से जल्दी बहाल किया जाए ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के पास कर्मचारियों की कमी के चलते स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। देर शाम तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जिले के सुंब के कारड, गौरन, समोठा में चार दिनों बाद आज शाम को बिजली बहाल होने से लोगों को राहत मिली है।
........
गत दिनों आए तूफान के कारण जिले में 350 बिजली के खंभे टूट चूके हैं। वहीं तारों के टूटने से जिला बिजली विभाग को एक करोड़ का नुकसान हुआ है। अस्थायी रूप से जिले में बिजली की आपूर्ति को चालू कर दिया गया है। स्थायी रूप से कुछ समय लगेगा। 11 हजार केवी की लाइन की मरम्मत कर दी गई है। छोटी लाइनें ठीक की जा रही हैं।
विज्ञापन
-जावेद हुसैन
कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग सांबा