फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ek Bharat Shreshtha Bharat Sammelan, Tamil Nadu officials promise to host next conference

एक भारत श्रेष्ठ भारत सम्मेलनः अगले सम्मेलन की मेजबानी का वादा कर रवाना हुए तमिलनाडु के अधिकारी

Mon, 02 Dec 2019 02:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Dec 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Ek Bharat Shreshtha Bharat Sammelan, Tamil Nadu officials promise to host next conference
एक भारत श्रेष्ठ भारत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार व 19 राज्यों के सहयोग से जम्मू में सुशासन सम्मेलन के बाद आपदा प्रबंधन और जल शक्ति पर फोकस करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। केंद्र व तामिलनाडु सरकार के सहयोग से करवाए गए सम्मेलन में प्रदेश के अधिकारियों का दायरा भी बढ़ गया है। वर्ष 2020 में इस सम्मेलन की मेजबानी तामिलनाडु करेगा। सम्मेलन समापन पर तामिलनाडु व केंद्र के अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के अफसरों से विदा ली।

विज्ञापन


इससे पूर्व एलजी के सलाहकार केके शर्मा ने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने की कवायद के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया। अगले चरण में पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में भी सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन


एलजी के सलाहकार फारूक खान ने कहा कि भूकंप के मामले में बेहतर आपदा प्रबंधन से अनमोल जिंदगियां व संपत्ति के नुकसान को बचाया जा सकता है। इससे पूर्व शहरी बाढ़ पर सत्र में बाढ़ का प्रबंधन, 2014 में श्रीनगर में आई बाढ़ और 2015 में चेन्नई में आई बाढ़ में एनडीआरएफ के बचाव अभियानों के अलावा इमरजेंसी रिस्पांस और जल्द चेतावनी जारी करने पर वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। झेलम में 2014 की बाढ़ जैसी स्थिति न बने इसके लिए प्रदेश के अधिकारी अशोक ने कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में आपदा प्रबंधन पर 170 करोड़ खर्च

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह ने इस अवसर पर बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आपदा प्रबंधन पर 170 करोड़ की राशि खर्च की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बोर्ड में अलग से आपदा प्रबंधन विभाग स्थापित किया गया है। उन्हें पूरी तरह से प्रशिक्षित बनाया गया है।

भूकंप, भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटनाओं को कम करने के लिए अभिनव तकनीकों का सहारा लिया गया है। यात्रा मार्ग पर माड्यूलर शेल्टर शेड बनाए जा रहे हैं। वन में आग को रोकने के लिए बेहतर तंत्र स्थापित किया गया है। वन्य जीव श्रद्धालुओं को नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए एलईडी लाइटें यात्रा मार्ग पर लगाई गई है। एनडीआरएफ के सहयोग से कर्मचारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण मुहैया करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed