{"_id":"5a21a98d4f1c1b95188b770d","slug":"eid-ul-milad-festival-celebrated-in-the-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-नबी का त्योहार, निकाली गई रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-नबी का त्योहार, निकाली गई रैली
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को ईद मिलाद उल नबी को धूमधाम से मनाया। इस दौरान लोगों ने सुबह से ही एक दूसरे के गले लग बधाई दी। इसके बाद कस्बे के बीचोबीच स्थित जामिया मस्जिद से विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ हाजियाें को ऊंट तथा घोड़े पर बिठाकर ले जाने की परंपरा को भी निभाया गया। रैली मे हर आयु वर्ग के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। खासकर के युवा वर्ग में काफी उत्साह दिखा। कस्बे के विभिन्न स्थानाें से होते हुए समुदाय के लोगों की यह रैली वापस मस्जिद मे पहुंची।
विज्ञापन
यहां पर मौलवियों और हाजियों ने लोगों को इस पावन दिन के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने मजहबी भाईचारा एकता तथा अखंडता बनाए रखने का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा के कई इंतजाम थे
जिले के कई जगहों पर ईद-उल-नबी को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद के इमाम मौलवी फारूक अहमद किचलू के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इसमें मोहम्मद नबी के गीत गाए और धार्मिक नारे लगाए गए। हाथों में बैनर व धार्मिक झंडे लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग इस मौके पर शरीक हुए।
इस दौरान कुछ स्कूली बच्चों ने भी वर्दी पहन कर शामिल हुए। जुलूस जामा मस्जिद से निकला जो कि बस अड्डा, शहीदी मार्ग, जियारत शाह असरार-उद-दीन, निचले बाजार से होते हुए, शाह फरीद-उद-दीन की जियारत तक निकली। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।