फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eid

रेजीडेंसी रोड ईदगाह में सुबह आठ बजे अदा होगी नमाज

विज्ञापन
eid
जम्मू। कोविड के दो साल बाद मंगलवार को बिना किसी पाबंदी के ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शहर की विभिन्न मस्जिदों और इबादतगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इबादत को उठे हजारों हाथ अमन और तरक्की की दुआएं मांगेंगे। शहर के रीजेडेंसी रोड स्थित ईदगाह में सहित अन्य मस्जिदों में ईद की मुख्य नमाज सुबह आठ बजे से अदा की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मस्जिदों और इबादतगाहों में सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू होगा। शहर में ईद को लेकर मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। रेजीडेंसी रोड स्थिति ईदगाह में नमाजियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। सोमवार को वक्फ बोर्ड के सदस्यों के साथ मेयर ने रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, पानी, शौचालय की व्यस्था का भी निरीक्षण किया। ईदगाह के मैदान पर मैट सहित अन्य व्यवस्था को पूरा किया गया है। ईदगाह मैदान पर 30 हजार लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते है। शहर की जामिया मस्जिद तालाब खटीका में सुबह साढ़े आठ बजे, मक्का मस्जिद बिठिंडी में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं, पर्व से पहले बाजारों में काफी रौनक है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने पर्व की दी शुभकामनाएं
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ईद-उल-फितर की लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार खुशियां बांटने का होता है। ईद-उल-फितर माह-ए-रमजान के महीने के बाद मनाई जाती है। यह शुभ दिन आपसी सद्भावना को मजबूत करे और प्रदेश की समन्वित संस्कृति में एकता और गर्व की भावना पैदा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed