{"_id":"5ecdeb8550e91992fe17b98ccc638d04","slug":"eid-bustling-missing-lal-chowk-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार लाल चौक से गायब हुई ईद की हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार लाल चौक से गायब हुई ईद की हलचल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के मौसम में हमेशा खरीददारों से व्यस्त रहने वाले कश्मीर के लाल चौक इलाके में अब सन्नाटा पसरा है। बाढ़ के कारण लाल चौक और आसपास के इलाके में स्थित दुकानों और शोरूम में बर्बादी के मंजर ही दिखाई देते हैं। हर साल ईद उल जुहा की तैयारियों को लेकर लाल चौक का बाजार खरीददारों के साथ पटा रहता था लेकिन इन दिनों लाल चौक के बाजार का कुछ और ही आलम देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
बाढ़ के कारण बुरी तरह से प्रभावित लाल चौक इलाके में दुकानदार और गुजरने वाले लोग मुंह में रुमाल बांधते हुए अपने आसपास की जगहों को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। लाल चौक के मशहूर क्लाक टावर के पास स्थित अबी गुजर इलाके के रहने वाले अली मोहम्मद ने बताया कि लाल चौक का पूरा इलाका आठ फीट तक पानी में डूबा रहा था। उन्होंने बताया कि लाल चौक और आसपास के इलाकों में अब भी थोड़ा बहुत पानी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि झेलम नदी के जलस्तर के बढ़ते ही पूरा लाल चौक पानी से भर गया था। देखते ही देखते लाल चौक में स्थित सभी दुकानें, बैंक, होटल, शोरूम और अन्य स्थान पानी से भर गया। दुकानदार निसार अहमद वानी ने कहा कि बाढ़ के कारण लबरेट लेन में स्थित उनकी दुकान में पानी घुसने से सारा सामान खराब हो गया है।
विज्ञापन
वानी के बेटे रिजवान अहमद ने बताया कि उनके वालिद की दुकान के साथ ही उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी, जिसमें बाढ़ के कारण सारा सामान खराब हो गया है। ईद के मौके पर रेजीडेंसी रोड पर स्थित मशहूर मिठाई की दुकानों में हमेशा भीड़ रहा करती थी लेकिन अब मिठाई की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ के बजाय सन्नाटा और गंदगी दिखाई पड़ती है।